स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थानवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

जलभराव प्रभावित क्षेत्र मिश्रीबाग, मल्लाही टोला, हरी नगर व कैटल कॉलोनी पहुंचे विधायक

जलभराव प्रभावित क्षेत्र मिश्रीबाग, मल्लाही टोला, हरी नगर व कैटल कॉलोनी पहुंचे विधायक

पीड़ितों का जाना हाल और राहत-बचाव, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण जलभराव से प्रभावित मिश्रीबाग, मल्लाही टोला, हरी नगर एवं कैटल कॉलोनी क्षेत्र का क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। विधायक ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं बचाव सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक डॉ. बोरा ने कैटल कॉलोनी स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित दोनों पंप हाउसों का निरीक्षण भी किया और जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली।

 विधायक ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता कर जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अस्थाई अस्पताल स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के साथ ही प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही घर-घर क्लोरीन की गोलियां वितरित करने के निर्देश दिए, ताकि दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके। नगर निगम अधिकारियों से विधायक ने प्रभावित परिवारों के लिए अस्थाई रैन बसेरा व आश्रय की व्यवस्था एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। 

इसके साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से एंटी लार्वा का छिड़काव कर मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के निर्देश दिए। डॉ. बोरा ने अधिकारियों से कहा कि जलभराव क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जरूरतमंद परिवारों को भोजन, स्वास्थ्य, आश्रय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर संयुक्त सचिव एलडीए अरविंद द्विवेदी, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियंता अतुल मिश्रा, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राय, जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, अधिशासी अभियंता अशोक यादव, पार्षद सी.बी. सिंह, अनुराग मिश्रा, राम अवतार कनौजिया, मंडल अध्यक्ष दया पांडेय, सतीश शर्मा, सुशील तिवारी, पीयूष तिवारी, रितेश कनौजिया, अरविंद कश्यप एवं अनुराग श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें