स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

जलभराव प्रभावित दाऊदनगर में बिंदु बोरा ने घर-घर पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

जलभराव प्रभावित दाऊदनगर में बिंदु बोरा ने घर-घर पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। फैजुल्लागंज में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दाऊदनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी बिंदु बोरा ने शुक्रवार चौबे की डेयरी एवं मामा कॉलोनी क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को राशन सामग्री वितरित की एवं उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने बताया कि राशन सामग्री वितरण का कार्य कल भी अन्य कालोनियों मेंकिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी भर गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को आवागमन सहित दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

बोरा फाउंडेशन की ओर से प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। इस अवसर पर शैलेंद्र मौर्य सुनील सिंह,राम किशोर चौबे,श्रेया निगम, रीता सिंह, अनिल मिश्रा, सचिन गुप्ता, मनीष बाजपेई, किशोर प्रजापति, राघव सिंह, प्रमोद चतुर्वेदी, विनोद अवस्थी एवं आदित्य गौड़ समेत अन्य कई स्थानीय नागरिक शामिल थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें