स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और माधोटांडा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

पायनियर संवाददाता (अदनान खान)। पीलीभीत

माधोटांडा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी फार्मों बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले चार अंतरराज्ययी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने छह मोबाइल फोन नौ सिम कार्ड 15 जीमेल आईडी बरामद की है। शुक्रवार शाम पुलिस लाइन सभागार में सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 1 अगस्त 2025 को जीएसटी विभाग द्वारा दी गई, तहरीर के आधार पर थाना माधोटांडा में आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

जांच के दौरान जानकारी में आया कि आरोपियों द्वारा फर्जी फर्मों का निर्माण कर जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों और डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग करते हुए टैक्स चोरी और धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है। क्राइम ब्रांच और माधोटांडा पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये, पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह का एक सदस्य आम लोगों को विभिन्न प्रकार के लालच देकर उनकी आईडी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल समेत अन्य दस्तावेज और ओटीपी हासिल कर लेता था। हासिल करने केे बाद प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराया जाता था।

गिरोह के कुछ सदस्य तकनीकी माध्यमों से जीएसटी पोर्टल पर फार्मो का रजिस्ट्रेशन करते थे। जबकि अन्य सदस्य संबंधित दस्तावेज तैयार कर विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से आगे उपलब्ध करते थे।इसके बाद फर्जी फर्मों का जीएसटी विभाग में अनुमोदन करने तथा उनके माध्यम से फर्जी व्यापारिक लेनदेन दर्शाने का कार्य किया जाता था। प्रत्येक फर्म के बदले निर्धारित धनराशि प्राप्त कर फर्जी फार्मो को अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता था। इन फार्मो के माध्यम से जीएसटी से संबंधित अनियमिताएं गतिविधियां संचालित कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।

गिरोह के सदस्य अलग-अलग कार्यों में पूरा संगठन कार्य कर रहा था। माधोटांडा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने माधोटांडा क्षेत्र से हरिओम पुत्र ऋषिकेश, विपिन जैन पुत्र स्वर्गीय सतीश जैन, दीपक चौधरी पुत्र सूबे पाल, बच्चू पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी स्वरूप् नगर उत्तर पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया वहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर मृदुल कांत शुक्ला क्राइम ब्रांच, उप निरीक्षक मोहम्मद सैफ, अनुज कुमार साइबर सेल, कांस्टेबल समीर, कांस्टेबल रूपक,कांस्टेबल प्रिंस,कांस्टेबल सौरभ तोमर शामिल रहें ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें