स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

हंडिया-बिठौली वाया बरौत मार्ग के लंबित कार्य को शीघ्र शुरू कराने की पहल तेज

हंडिया-बिठौली वाया बरौत मार्ग के लंबित कार्य को शीघ्र शुरू कराने की पहल तेज

नवरात्रि से पहले कार्य शुभारंभ कराने का प्रयास, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

पायनियर ।  चन्दौली

 हंडिया-बिठौली वाया बरौत मार्ग के लंबे समय से लंबित कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद लगातार प्रयासरत हैं। क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद द्वारा शासन स्तर पर लगातार वार्ता एवं आवश्यक पहल की जा रही है। सांसद का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग का कार्य जल्द शुरू हो, इसके लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास कर रहे हैं और इस दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है।
डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि ‘‘मेरा प्रयास है कि नवरात्रि से पहले हंडिया-बिठौली वाया बरौत मार्ग के महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ हो जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त हो।’’
उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इसके कार्य के लंबित रहने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का कार्य प्रारंभ होने से आसपास के गांवों एवं कस्बों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
सांसद ने कहा कि जनता की वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा कराने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं। शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार विभागों से लगातार संपर्क कर कार्य को शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक पहल एवं सहयोग के लिए भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन के सहयोग से लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें