स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

हर्षवर्धन का दोहरा शतक, उत्कर्ष यादव के शतक से टीम पिंक ने टीम लेवेंडर को 265 रन से हराया

डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑलिव, वाइट और बरगंडी ने भी जीते अपने-अपने मुकाबले

हर्षवर्धन का दोहरा शतक, उत्कर्ष यादव के शतक से टीम पिंक ने टीम लेवेंडर को 265 रन से हराया

पायनियर समाचार सेवा


लखनऊ। डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में मंगलवार को टीम पिंक, टीम ऑलिव, टीम वाइट और टीम बरगंडी ने अपने-अपने मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

सूर्या ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम पिंक ने टीम लेवेंडर को 265 रन के विशाल अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम पिंक ने निर्धारित 40 ओवर में 2 विकेट पर 355 रन का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान हर्षवर्धन पंत ने 143 गेंद पर नाबाद 207 रन की आक्रामक दोहरा शतक जमाया। वहीं उत्कर्ष यादव ने भी 92 गेंद पर नाबाद 118 रन की जोरदार शतकीय पारी खेली। लेवेंडर से शुभम जायसवाल ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में टीम लेवेंडर की पूरी टीम 21.2 ओवर में महज 90 रन पर ढेर हो गई। टीम पिंक के लिए अर्नव राय सिंह और अविरल पाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। शानदार दोहरा शतक जड़ने वाले हर्षवर्धन पंत मैन ऑफ द मैच बने।

ब्लेज विलो गोसाईंगंज ग्राउंड पर हुए मुकाबले में टीम ऑलिव अंडर-14 ने टीम सिल्वर अंडर-14 को 8 रन से रोमांचक मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ऑलिव ने 36.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 128 रन बनाए। नैतिक ने 36 और आदित्य शुक्ला ने 25 रन बनाए। टीम सिल्वर के मोहम्मद रेहान और समरथ प्रीत सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए जबिक हर्षवर्धन सिंह व वैष्णव कुमार को 2-2 सफलता मिली। जवाब में टीम सिल्वर की टीम 31.5 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। अब्दुल अहद ने 31 रन बनाए। टीम ऑलिव के राघव निगोतिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि नितांशु सिंह व अशुतोष वी सिंह ने 2-2 विकेट लिए। राघव निगोतिया को मैन ऑफ द मैच मिला।

एसआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम वाइट अंडर-14 ने टीम येलो अंडर-14 को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम येलो की पूरी टीम 22.5 ओवर में मात्र 77 रन पर ही ऑलआउट हो गई। आयुष ने 23 और आराध्य चौहान ने 17 रन बनाए। टीम वाइट के अंश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए जबिक ओजस गुप्ता ने 3 और राज बाबू ने 2 विकेट झटके। जवाब में टीम वाइट ने 12.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। ध्रुव एस. पिमोली ने 31 रन बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ब्लेज विलो गोमती नगर ग्राउंड पर हुए मुकाबले में टीम बरगंडी अंडर-14 ने टीम गोल्ड अंडर-14 को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम गोल्ड ने 38.4 ओवर में 174 रन बनाए। वरुण उपाध्याय ने 58 रन और शौर्य पांडे ने 35 रन की पारी खेली। टीम बरगंडी के प्रिंस यादव ने 3 और शुभ गोस्वामी ने 2 विकेट लिए। जवाब में टीम बरगंडी ने 26.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल कर ली। अंश राजीव ने 65 रन और आयुष बनर्जी ने 43 रन बनाए। टीम गोल्ड के आर्यमन चौधरी ने 3 विकेट व विराट साहनी ने 2 विकेट लिए। अंश राजीव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें