स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोली

जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोली

लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप, घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अमानीगंज स्थित एक आरा मशीन पर शनिवार दोपहर जमीन की किराएदारी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान जमीन मालिक के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से आरा मशीन संचालक पर गोली चला दी। गोली संचालक के बाएं कंधे को छूकर निकल गई, जबकि कुछ छर्रे कंधे के नीचे लगे। घटना के बाद आरोपी अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मलिहाबाद पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जमीन मालिक को मौके से पकड़ लिया है, जबकि उसके बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे लखनऊ के बाबू बनारसी दास नगर निवासी राफे और उनके बेटे बिलाल का काजीखेड़ा निवासी आरा मशीन संचालक राजकुमार से जमीन की किराएदारी को लेकर विवाद हुआ। राजकुमार का आरोप है कि राफे और बिलाल चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ बाइक से असलहों से लैस होकर आरा मशीन के कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने किराएदारी में एडवांस रुपए की मांग की। इस पर आपत्ति जताने पर जमीन खाली करने को लेकर कहासुनी होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। 

राजकुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान राफे के उकसाने पर उनके बेटे बिलाल ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आरा मशीन पर काम कर रहे मजदूर मौके की ओर दौड़े तो आरोपी बिलाल अपने साथियों के साथ बंदूक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, राफे को मौके पर पकड़ लिया गया। राजकुमार के मुताबिक, उन्होंने राफे से वर्ष 2022 में पांच साल के अनुबंध पर जमीन किराए पर ली थी, जिसकी अवधि वर्ष 2027 में पूरी होनी है। उनका कहना है कि अनुबंध के तहत आरा मशीन के मुनाफे में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी भी तय हुई थी। इसी किराएदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। वहीं, राफे ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जमीन 12 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर वर्ष 2022 से 2027 तक के लिए दी गई थी।

उनके अनुसार, आरा मशीन के मुनाफे में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी भी तय थी, लेकिन राजकुमार रुपये नहीं दे रहे थे। राफे का कहना है कि वह शनिवार को अनुबंध समाप्त कराने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान राजकुमार ने मशीन में अपनी ओर से पैसा लगाए जाने की बात कही, जिस पर उन्होंने आठ लाख 80 हजार रुपए देकर अनुबंध खत्म कराने की बात कही थी। मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें