स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

पिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

पिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकप लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई के ट्रामा-दो पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। बिजनौर के न्यू गुड़ौरा में रहने वाली निलाक्षी गौतम (19) उन्नाव जिले के पुरवा स्थिति एक डिग्री कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 6 बजे निलाक्षी अपनी मां मीना के साथ स्कूटी से घरेलू सामान की खरीदारी करने सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर गई थी। 

स्कूटी उसकी मां चला रही थी। तभी रास्ते में ट्रांसपोर्टनगर पार्किंग नंबर नौके पास एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी निलाक्षी रोड पर जा गिरी और डाला का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। बाद में पिकअप डाला उसे रौंदते हुए वहां से चला गया। जबकि स्कूटी अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस घटना में उसकी मां मीना भी घायल हो गई। बाद में आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर मां बेटी को इलाज के लिए पीजीआई स्थित ट्रामा-दोपहुंचाने के साथ ही इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। 

लेकिन रात में निलाक्षी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी मां मीना की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता बृजेश गौतम चार पहिया गाड़ियों की सीट रिपेयरिंग का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें