स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांग

छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-छह: विकासनगर पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किया कार्यक्रम

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत शनिवार को विकासनगर पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) डॉ. अमोल मुरकुट ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल कुसुम वर्मा भी मौजूद रहीं। डॉ. अमोल मुरकुट ने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में साहस से काम लेने और बिना किसी डर के पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। इसके साथ ही छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। 

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अमोल मुरकुट के पर्यवेक्षण और विकासनगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें