स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

एयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

एयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द ही भारत टैक्सी सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 65 हजार यात्री आवागमन करते हैं। यहां ऐप आधारित कैब, निजी टैक्सी, ऑटो रिक्शा, दोपहिया वाहन, सार्वजनिक बसें, मेट्रो और डब्ल्यूटीआई की प्रीमियम ड्राइवर सहित वाहन सेवाएं उपलब्ध हैं। 

एयरपोर्ट पर प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार वाणिज्यिक ग्राउंड ट्रांसपोर्ट लेनदेन होते हैं। इनमें कैब, टैक्सी और ऑटो सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वाणिज्यिक परिवहन सेवाओं में कैशलेस और डिजिटल भुगतान की व्यवस्था है। वहीं, परिवहन सेवा प्रदाताओं के लिए निर्धारित कैब स्टेजिंग एरिया में मुफ्त आरओ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। 

एयरपोर्ट टर्मिनल से करीब 600 मीटर दूर मेट्रो स्टेशन स्थित है, जबकि सार्वजनिक बसें लगभग 30 मिनट से एक घंटे के अंतराल पर मिलती हैं। भारत टैक्सी सेवा शुरू होने से यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार परिवहन चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे और शहर सहित आसपास के गंतव्यों तक पहुंचना आसान होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें