स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

ग्रेटर फरीदाबाद को मिली किक बॉक्सिंग अकादमी की सौगात, दो मंत्रियों ने ग्लव्स पहनकर आजमाए हाथ

ग्रेटर फरीदाबाद को मिली किक बॉक्सिंग अकादमी की सौगात, दो मंत्रियों ने ग्लव्स पहनकर आजमाए हाथ

बच्चों को मिलेगी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा

कविता। फरीदाबाद
ग्रेटर फरीदाबाद के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अब किक बॉक्सिंग सीखने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को इंस्पायर किक बॉक्सिंग अकादमी का भव्य उद्घाटन किया गया। हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर और खेल मंत्री गौरव गौतम ने अकादमी का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने बॉक्सिंग किट के पास पहुंचकर हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स पहने और जोर-आजमाइश कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
समारोह में खेल और फिटनेस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। किक बॉक्सिंग जैसे खेल बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मरक्षा, अनुशासन और एकाग्रता का गुण भी सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने अकादमी की शुरुआत को सराहनीय पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी फरीदाबाद और देश का नाम रोशन करेंगे।
स्कूल के प्रबंध निदेशक विनय गोयल ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखार सकें। इस अवसर पर स्कूल निदेशक विनय गोयल ने दोनों अतिथियों का शॉल और पौधा भेंट कर स्वागत किया। किक बॉक्सिंग फेडरेशन से जुड़े संतोष अग्रवाल सहित स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें