स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से इंटरनेशनल ट्रेड शो, कृषि क्षेत्र की दिखेगी समृद्ध तस्वीर

25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन, कृषि विभाग के 61 स्टॉलों पर एफपीओ, बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र और तकनीक की प्रदर्शनी

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से इंटरनेशनल ट्रेड शो, कृषि क्षेत्र की दिखेगी समृद्ध तस्वीर
  • सीएम योगी के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा यूपीआईटीएस
  • 1000 स्क्वायर मीटर में प्रदर्शनी लगाएगा कृषि विभाग, कृषि उत्पादों, उपकरणों, बीज व रसायन निर्माताओं को मिलेगा मंच
  • 20 एफपीओ, कृषि निवेशों से संबंधित 40 फर्म, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान वाराणसी भी लेगा हिस्सा
  • उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति से रूबरू होंगे आगंतुक, प्रदेश के प्रगतिशील किसान व कंपनियां भी होंगी शामिल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का चतुर्थ संस्करण होगा। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसमें एक तरफ देश- विदेश से आए प्रतिनिधि जहां यूपी की समृद्ध विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं एग्री ‘कल्चर’ के भी दर्शन करेंगे। ट्रेड शो के दौरान 20 एफपीओ, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, कृषि निवेशों से संबंधित 40 फर्म, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी आदि भी हिस्सा लेंगे। कृषि संबधी उत्पादों, उपकरणों, बीज व रसायन निर्माताओं को मंच मिलेगा तो आगंतुकों को उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति और तकनीक से भी रूबरू कराया जाएगा। यहां प्रदेश के प्रगतिशील किसानों व कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म मिलेगा। पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व एक ही स्थान पर होगा। इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में कृषि विभाग को एक हजार स्क्वायर मीटर आवंटित किया गया है। इसमें कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि संबंधी संस्थाएं, मंडी परिषद-कृषि विपणन निदेशालय, कृषि उपकरण, उर्वरक, बीज व पौध संरक्षण रसायन निर्माता कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।

कृषि विभाग के संवाद-समन्वय से 20 से अधिक एफपीओ करेंगे प्रतिभाग
इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन में कृषि विभाग की भी बड़ी हिस्सेदारी है। कृषि विभाग के संवाद व समन्वय से इसमें 20 से अधिक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) हिस्सा लेंगे। इसमें अलीगढ़, सीतापुर, वाराणसी, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, ललितपुर, मीरजापुर, हरदोई, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, अलीगढ़, बहराइच, इटावा, गाजियाबाद, अमरोहा, कानपुर, सहारनपुर, गोंडा समेत विभिन्न जनपदों की सहभागिता रहेगी। कृषि विभाग की तरफ से लगने वाली प्रदर्शनी में सीड्स, फर्टिलाइजर, कृषि यंत्रों से जुड़ी कंपनियां भी प्रतिभाग करेंगी। इसमें एफपीओ के 20, कृषि निवेशों (बीज, पेस्टिसाइड, उर्वरक, यंत्र) आदि के 40 व एक शासकीय समेत कुल 61 स्टॉल लगेंगे।

संयुक्त कृषि निदेशक (ब्यूरो/नियोजन) एके सिंह बनाए गए नोडल अधिकारी
कृषि विभाग की ओर से संवाद, समन्वय व देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। संपूर्ण व्यवस्था के लिए संयुक्त निदेशक (ब्यूरो/नियोजन) एके सिंह नोडल अधिकारी रहेंगे। बीज उत्पादन करने वाली कंपनियों से संवाद के लिए अपर कृषि निदेशक (बीज व प्रक्षेत्र) वाईपी सिंह तथा उर्वरक की कंपनियों की देखरेख के लिए संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) हरेंद्र कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं कृषि रक्षा रसायनों के लिए अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) डॉ. आशुतोष कुमार मिश्र, कृषि उपकरण व ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के लिए संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) बलराम वर्मा को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण (25 से 29 सितंबर) के आयोजन में कृषि विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यहां आने वाले अतिथि व आगंतुक उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति और कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रगति से रूबरू होंगे। आयोजन में एफपीओ, बीज कंपनी, उर्वरक कंपनी, कृषि यंत्रीकरण कंपनी आदि की भी सहभागिता रहेगी।
सूर्य प्रताप शाही
कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें