स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

मिशन शक्ति-6 की भव्य रैली, राजरानी रावत और एसपी रवीना त्यागी ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश

मिशन शक्ति-6 की भव्य रैली, राजरानी रावत और एसपी रवीना त्यागी ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश

बाराबंकी: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति' (फेज-6) के तहत आज एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

आरक्षित पुलिस लाइन से इस भव्य रैली को जिला पंचायत अध्यक्षा और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आशा बहुएं, सफाई कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उत्साह के साथ शामिल हुए।
इन प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली
यह जागरूकता रैली रिजर्व पुलिस लाइन से आरंभ होकर कंपनी बाग, बस अड्डा और जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से शहर वासियों को महिलाओं के कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मबल के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है महिलाओं की सुरक्षा: एसपी रवीना त्यागी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने कहा कि 'मिशन शक्ति' फेज-6 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, जो कि पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं या बच्चों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाने/चौकी को दें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान ही समाज का असली सम्मान है और उनके स्वावलंबन से ही सच्चे सशक्तिकरण की नींव रखी जा सकती है। इस गरिमामयी आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विवेक तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पन्त, और प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित जनपद के तमाम प्रमुख अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें