स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ

माननीय विधान परिषद सदस्य (MLC) अरुण पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, शुक्ला तालाब समेत सभी तहसीलों में शुरू हुए कार्यक्रम

पायनियर संवाददाता। कानपुर देहात

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में सोमवार से जनपद में ‘योग सप्ताह’ (15 जून से 21 जून 2026) का भव्य शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, जिला होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजश्री एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन, आयुष, शिक्षा व विभिन्न गैर-सरकारी विभागों के समन्वय से जिले भर में कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।


50 शैय्या आयुष एकीकृत चिकित्सालय (कानपुर देहात) में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य (MLC) अरुण पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य उपस्थित रहे।

योग रैली और संगोष्ठी का हुआ आयोजन
शुभारंभ सत्र के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए एक ‘योग जन जागरूकता रैली’ निकाली गई, जिसके बाद सामूहिक योग सत्र का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री अरुण पाठक ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके पश्चात दोपहर के सत्र में योग की प्रासंगिकता पर एक विस्तृत संगोष्ठी (सेमीनार) आयोजित की गई।

मानसिक विकास के लिए योग जरूरी: अरुण पाठक
उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण पाठक ने कहा कि योग हमारी प्राचीन अनमोल धरोहर है। उन्होंने हर नागरिक से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखता है, बल्कि व्यक्ति के मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिवम सिंह ने किया। इस दौरान योग नोडल अधिकारी डॉ. पवन सिंह, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. बृजेश आर्य, डॉ. आफताब आलम, डॉ. अमर सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह सहित भारी संख्या में चिकित्साधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके साथ ही शुक्ला तालाब और जनपद की सभी तहसीलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योग सप्ताह के कार्यक्रम उत्साहपूर्वक शुरू किए गए।

निःशुल्क पंजीकरण के लिए टोल-फ्री नंबर जारी
आयुष मंत्रालय द्वारा योग सत्रों में भाग लेने और पंजीकरण कराने के लिए टोल-फ्री नंबर *18003157008* जारी किया गया है, जिस पर कॉल करके आम जनमानस अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें