स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

गणित व विज्ञान के माडलों की प्रदर्शनी में दिखी मेधा

गणित व विज्ञान के माडलों की प्रदर्शनी में दिखी मेधा

पायनियर संवाददाता।अयोध्या

राजकीय इंटर कॉलेज के गणित और विज्ञान क्लब के द्वारा आयोजित विभिन्न मॉडलों  की प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हुई ‌।  उद्घाटन प्रधानाचार्य ओंकारनाथ एवं उप प्रधानाचार्य रामनिहोर ने किया। इस अवसर पर गणित के वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एसपी पाल,अटल लैब प्रभारी केपी सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, आनंद कुमार पाठक , वरिष्ठ प्रवक्ता रसायन विज्ञान अनिल शर्मा, ममता वर्मा और जीवविज्ञान प्रवक्ता शिवम सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे । जूनियर वर्ग (कक्षा 6,7,8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9,10) के छात्रों ने गणित क्लब के मेंटर राजेश कुमार शुक्ल और विज्ञान क्लब की मेंटर नाजमा बानो के निर्देशन में प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें गणित के कुल 21 मॉडल और विज्ञान में 10 मॉडल प्रस्तुत किए गए। जूनियर वर्ग में कक्षा 8 के निहाल और अरमान ने ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कक्षा 6 के हर्षित यादव ने वॉटर टैंक अलार्म बनाकर द्वितीय और मोहम्मद हमजा कक्षा 8 ने कृत्रिम ज्वालामुखी का प्रदर्शन करके तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 9 के स्मिथ वर्मा वाटरटैंक टू वे अलार्म माडल बनाकर प्रथम, कक्षा 10 के मोहम्मद शान उत्तल लेंस से बने प्रतिबिम्बों को प्रस्तुत करके द्वितीय और कक्षा 9 के हेमन्त कुमार ने भूकम्प अलार्म बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग गणित के मॉडलों में कक्षा 8 के अमन यादव प्रथम,ऋषभ द्वितीय और कक्षा 7 के सौरभ एवं कक्षा 8 के अहम कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर सीनियर वर्ग में कक्षा 10 अनिकेत रावत प्रथम, कक्षा 9 के आलोक एवं 10 के सत्यम संयुक्त रूप से द्वितीय और कक्षा 9 के अंश कुमार तृतीय स्थान पाकर विजेता बने।  समापन पर संयोजक राजेश कुमार शुक्ल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें