गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया महापुरुषों को नमन

हाथरस। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर आज प्रातः 09रू00 बजे विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पीएम दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



