स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजाहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतजिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजाहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेत

एसआईआर पर भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बदनाम करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : प्रवीण बत्रा जोशी

एसआईआर पर भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बदनाम करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : प्रवीण बत्रा जोशी

सत्ता की लालसा में संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
फरीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है। सोमवार को एनआईटी स्थित महापौर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चुनावी पराजयों के बाद कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।
महापौर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक नागरिक सेवा पोर्टल पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित सेवाएं, मतदाता सूची में नाम तलाशने, आवेदन करने और प्रपत्रों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है।

प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को सवाल उठाने का अधिकार है, लेकिन उन्हें तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की प्रक्रिया को लेकर बिना पर्याप्त तथ्यों के भ्रम फैलाने से जनता के बीच अनावश्यक आशंका पैदा होती है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को व्यवस्थित और अद्यतन करना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6 तथा नाम हटाने और विवरण में सुधार के लिए अलग-अलग प्रपत्र निर्धारित हैं।

महापौर ने कांग्रेस के उस रवैये पर भी सवाल उठाया जिसमें चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं होने पर निर्वाचन प्रक्रिया और संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनावी व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर आवश्यक होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन या सुधार करा सकते हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें