स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

प्रशिक्षित सोलर दीदियों का आगाज, ऊर्जा मंत्री ने सौंपा जॉब लेटर

प्रशिक्षित सोलर दीदियों का आगाज, ऊर्जा मंत्री ने सौंपा जॉब लेटर

पीएम सूर्यघर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विशेष प्रचार वाहन

बोले-  यह महिलाएं अब समाज में करेंगी ऊर्जा दूत के रूप में कार्य, महिलाओं की भागीदारी से बदलेगी ऊर्जा की तस्वीर

​सुशील कुमार मिश्र। पायनियर वाराणसी
 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वाराणसी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित प्रथम बैच की 24 सोलर दीदियों को प्रमाण पत्र और जॉब लेटर प्रदान किए। ​कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने इन सोलर दीदियों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की ये महिलाएं अब समाज में ऊर्जा दूत के रूप में कार्य करेंगी। ये प्रशिक्षित दीदियां न केवल सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी, बल्कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
​समारोह के दौरान अतिथियों ने विभिन्न वार्डों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन शहर के कोने-कोने में जाकर लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लाभों के बारे में जानकारी देंगे। ​इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के साथ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अजगरा विधायक टी. राम, पूर्वांचल विद्युत निगम के एमडी, निदेशक (नेडा) और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।
​सोलर दीदी करेंगी घर-घर अलख: प्रशिक्षण प्राप्त ये महिलाएं अब अपने-अपने क्षेत्र में सौर ऊर्जा को घर-घर पहुंचाने का जिम्मा संभालेंगी, जिससे न केवल बिजली बिलों में कमी आएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
​विभागीय तालमेल से बढ़ेगा लक्ष्य: नगर विकास विभाग और विद्युत विभाग के इस संयुक्त प्रयास से वाराणसी में पीएम सूर्यघर योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की कवायद तेज हो गई है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें