स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

निष्पक्षता से निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हों निर्वाचन कार्य: डीएम

निष्पक्षता से निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हों निर्वाचन कार्य: डीएम

डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान, निराकरण व मतदान केंद्रों के परिवर्तन पर डीएम ने समीक्षा

पायनियर संवाददाता। गोण्डा

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान एवं निराकरण तथा मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों के स्थान परिवर्तन की आवश्यकता है, वहां सभी मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों का चयन मतदाताओं की सुविधा, पहुंच एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त सूचनाओं एवं अभिलेखों का अद्यतन रखरखाव किया जाए तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण सहित समस्त उपजिलाधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारीगण, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें