स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ/मलिहाबाद। रविवार दोपहर को लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मुजासा गांव के पास एक चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कार लखनऊ से हरदोई की ओर रही थी। तभी मलिहाबाद नगर पंचायत के मुजासा गांव के पास बने अंडरपास ओवरब्रिज के ऊपर कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
चालक अब्दुल बासित निवासी हरदोई जनपद के रेलवेगंज, कोतवाली नगर ने तत्काल वाहन से कूदकर कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें