स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

दोस्त की हत्या कर पहाड़ों में छिपाया शव, झील में डूबने की सुनाई झूठी कहानी

दोस्त की हत्या कर पहाड़ों में छिपाया शव, झील में डूबने की सुनाई झूठी कहानी

19 वर्षीय युवक की हत्या का मामला, 17 वर्षीय दोस्त ने पुलिस को भी गुमराह किया, निशानदेही पर पत्थरों के बीच मिला शव

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सिरोही गांव में 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसके शव को झील से करीब 200 मीटर दूर पहाड़ पर पत्थरों के बीच छिपा दिया गया। हत्या के बाद आरोपित 17 वर्षीय दोस्त ने युवक के परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके झील में डूबने की झूठी कहानी सुनाई। उसने बताया कि दोनों झील पर घूमने गए थे और राजकुमार सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से पानी में गिर गया। इतना ही नहीं, वह पुलिस के साथ मिलकर झील में शव की तलाश भी करवाता रहा। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपित की निशानदेही पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे राजकुमार का शव झील से करीब 200 मीटर दूर पहाड़ पर पत्थरों के बीच से बरामद किया गया। धौज थाना पुलिस ने आरोपित युवक और उसके पिता जमशैद के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।


मूलरूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी गौरेलाल पिछले करीब 20 वर्षों से सिरोही गांव में किराये के मकान में रह रहे हैं। वह चिनाई मिस्त्री हैं। उनके पांच बेटे हैं। चौथे नंबर का बेटा राजकुमार (19) मजदूरी करता था। गौरेलाल के अनुसार 4 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय दोस्त ने राजकुमार को फोन कर घर से बुलाया था। देर शाम तक राजकुमार वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान दोस्त ने परिजनों को बताया कि दोनों झील पर घूमने गए थे। राजकुमार वहां सेल्फी ले रहा था और अचानक पैर फिसलने से झील में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद धौज थाना पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से झील में तलाश अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह से झील में काफी देर तक तलाशी ली गई, लेकिन राजकुमार का शव नहीं मिला। परिजनों को पहले से ही पड़ोसी युवक की कहानी पर संदेह था, क्योंकि वह घटना के बारे में बार-बार बयान बदल रहा था। 

पुलिस ने सोमवार शाम उसे पूछताछ के लिए साथ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने राजकुमार की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस उसे उस स्थान पर लेकर गई, जहां शव छिपाया गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे शव बरामद कर लिया गया। धौज थाना पुलिस ने आरोपित युवक और उसके पिता जमशैद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपित से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें