स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

100 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

100 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
अनिल कुमार गुप्ता। उतरौला (बलरामपुर)
भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। तहसील क्षेत्र के ग्राम मटियरिया कर्मा के दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड उतरौला को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले काफी समय से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। दिन और रात में कई-कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। यदि बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, मोटर और अन्य घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पाते। इसके कारण लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ग्राम प्रधान हरिराम के नेतृत्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है, लेकिन गांव के लोग पर्याप्त बिजली आपूर्ति से वंचित हैं। लो वोल्टेज की वजह से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शाम और रात के समय अंधेरे तथा उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार न होने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की बढ़ती आबादी और बिजली खपत को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इसलिए ग्राम मटियरिया कर्मा में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया जाए, जिससे लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन पर ग्राम प्रधान हरिराम के अलावा आलोक श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, सोनू कुमार, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद हुसैन, साहेब अली, गुफरान, शाकिर अली, मोहम्मद नसीम, नुरूल्लाह सहित अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे गांव में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें