मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने चीनी मांझे की 45 चरखियां बरामद कीं, पांच को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने चीनी मांझा रखने और बेचने के आरोप में अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इस प्रतिबंधित मांझे की 45 चरखियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
दिल्ली पुलिस ने चीनी मांझे की 45 चरखियां बरामद कीं, पांच को गिरफ्तार किया
चीनी मांझे की 45 चरखियां बरामद

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने चीनी मांझा रखने और बेचने के आरोप में अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इस प्रतिबंधित मांझे की 45 चरखियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि पुरानी दिल्ली के मीना बाजार में उर्दू पार्क के पास 34 वर्षीय मोहम्मद रिजवान के पास से दो चरखियां बरामद की गई , जबकि हौज काजी में एक्सेलर सिनेमा के निकट 20 वर्षीय मोहम्मद अजीम के पास से 29 चरखियां जब्त की गई । पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य आरोपी 50 वर्षीय मोहम्मद शमीम को हिम्मतगढ़ इलाके में फाजिल रोड के पास तीन चरखियां ले जाते हुए पकड़ लिया।

 

उनके मुताबिक, पुलिस ने 46 वर्षीय अब्दुल कलाम के पास से भी नौ चरखियां बरामद कीं, जो कथित तौर पर अजमेरी गेट की एक दुकान से प्रतिबंधित मांझा बेच रहा था। तकिया काले खां के पास 37 वर्षीय आरिफ के पास से दो और चरखियां जब्त की गई । अधिकारी ने बताया कि इस बाबत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है। उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान शमीम ने खुलासा किया कि उसने प्रतिबंधित मांझा सदर बाजार से खरीदा था। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित मांझे के स्रोत और आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।