पायनियर संवाददाता। चौरी चौरा, गोरखपुर
विकास खण्ड सरदार नगर का ग्राम सभा बंसहिया के ग्राम पंचायत भवन पर दोपहर को सॉलिटेयर दी मेडिसिटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में डॉक्टर राजू जयसवाल व डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता द्वारा लोगों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।इस निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन ग्राम बंसहिया प्रधान प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर डॉक्टरों द्वारा एक एक करके महिला व पुरुषों का बीपी जांच,बल्ड जांच,सहित अन्य जांच किया गया। मरीजों की जांच के बाद कैंप शिविर में निःशुल्क दवा वितरण किया गया।
इस जांच शिविर में उपस्थित सभी लोगों को अस्पताल के तरफ से एक -एक जांच कार्ड बनाया गया।अस्पताल के इस जांच कार्ड से कभी भी अस्पताल में ईलाज के लिए आने पर मरीजों को विशेष सुविधा दी जाएगी।निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉक्टर राजू जयसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य सम्बंधित सभी प्रकार की सुविधाएँ अस्पताल में उपलब्ध हैं।इस अवसर पर आशुतोष पासवान, विवेक जायसवाल, राहुल यादव, नितिन दुबे,ईश्वर, सुभाष यादव, रामजी गौड़, मार्कण्डेय पासवान, उपेन्द्र, कन्हैया पासवान,घनश्याम, सत्यनाम सहित तमाम लोग मौजूद रहें