स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासात्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिकरंट से दोनों हाथ गंवाने वाले रुद्र के परिवार से मिलीं पूजा शुक्लाकरंट की चपेट में आने से युवक की मौतछात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारीओमनी वैन से डेढ़ कुंतल मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है जबकि इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी तट पर बना मौसम तंत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश तक पहुंच गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने की संभावना है।

इसके बाद मौसम तंत्र के आगे बढ़ने से अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां काफी हद तक छिटपुट और अलग-अलग स्थानों तक सीमित रह सकती हैं। रविवार को जारी आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में रविवार को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। कानपुर नगर, प्रयागराज और झांसी में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि वाराणसी, गाजीपुर, सुलतानपुर और फुर्सतगंज में 0.3 मिलीमीटर से एक मिलीमीटर तक वर्षा हुई। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें