स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावहत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारदीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन, 94 लाख के सौंदर्यीकरण बजट पर युवाओं ने उठाए सवालकुंभ से पहले ऋषिकेश में विकास कार्यों में तेजी, महापौर शंभू पासवान ने गिनाई योजनाएं - बोले, सहयोग करें शहरवासीविनोद द्विवेदी ने जीता 'वॉइस ऑफ नॉर्थ इंडिया' का खिताब, सुपर सीनियर वर्ग में हासिल की सफलताCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेराव

आज भोलेनाथ पर चढ़ेगा गंगाजल, कांवड़ियों ने सुनाई राह की मुश्किलें

आज भोलेनाथ पर चढ़ेगा गंगाजल, कांवड़ियों ने सुनाई राह की मुश्किलें

फरीदाबाद -हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़िए गंगाजल लेकर फरीदाबाद पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से लौटे शिवभक्तों ने बताया कि आस्था के आगे रास्ते की मुश्किलें छोटी जरूर पड़ गईं, लेकिन खराब और कठिन कांवड़ मार्ग के कारण कई स्थानों पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

कांवड़ियों ने बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा किए जाने से उनका उत्साह बढ़ा, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में खराब रास्तों के कारण चलने में काफी दिक्कत हुई। उनका कहना था कि जो दूरी सामान्य तौर पर करीब 10 दिन में पूरी होनी चाहिए, उसे खराब रास्तों के कारण 15 से 20 दिन तक लग रहे हैं।


शिवभक्तों ने सरकार से मांग की कि कांवड़ मार्गों को चलने योग्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार रास्तों को बेहतर कर दे तो कांवड़ियों की यात्रा अधिक सुगम होगी और वे सरकार का दिल से धन्यवाद करेंगे। कांवड़ियों ने कहा कि यात्रा में परेशानी जरूर हुई, लेकिन भोलेनाथ की आस्था और विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।

मंदिरों में स्थापित करेंगे प्रतिमाएं:

इस बार कई कांवड़िए अपने साथ भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाएं भी लेकर फरीदाबाद पहुंचे हैं। उनका कहना है कि यात्रा पूरी होने के बाद इन प्रतिमाओं को अपने-अपने गांवों के मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। शिवभक्तों के अनुसार गंगाजल और भगवान शिव की प्रतिमा लेकर गांव लौटना उनके लिए बेहद भावुक और सौभाग्य का क्षण है।

जलाभिषेक को लेकर पुलिस अलर्ट:

जलाभिषेक को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर आम लोगों का आवागमन बंद कर इसे कांवड़ियों के लिए रखा गया है। हाईवे के कटों, आगरा नहर और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को जलाभिषेक तक पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी।

Report-कविता

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें