यूपी लेखपाल संघ पीलीभीत के द्विवार्षिक चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, समर्थकों ने जताई खुशी
पायनियर संवाददाता। पीलीभीत
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद पीलीभीत के द्विवार्षिक चुनाव में रविवार को मतदान एवं मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। चुनाव में प्रशांत गंगवार ने जिलाध्यक्ष पद पर तथा राजेंद्र यादव ने जिलामंत्री पद पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर प्रशांत गंगवार और जिलामंत्री पद पर राजेंद्र यादव को लेखपाल संवर्ग का समर्थन मिला। इसके अलावा सुमन देवी, अनिल राना, विशाल इन्दु, विकास मिश्रा और अभिषेक गंगवार ने भी चुनाव में जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लेखपाल संवर्ग के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लेखपालों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने कहा कि चुनाव परिणाम ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के सफल रहने की कामना की गई।