मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
फ़रीदाबाद

बीपीटीपी पुल के पास घंटों लावारिस पड़ी रही कांवड़, पुलिस ने कराई मुनादी

फरीदाबाद बीपीटीपी पुल के पास सोमवार सुबह एक कांवड़ लावारिस हालत में मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा शुरू हो गई। कांवड़ियों की सेवा में तैनात एंबुलेंस कर्मियों ने कांवड़ को कई घंटे तक वहीं पड़ा देखा, लेकिन उसे लेने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
लावारिस पड़ी रही कांवड़
लावारिस पड़ी रही कांवड़

फरीदाबाद बीपीटीपी पुल के पास सोमवार सुबह एक कांवड़ लावारिस हालत में मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा शुरू हो गई। कांवड़ियों की सेवा में तैनात एंबुलेंस कर्मियों ने कांवड़ को कई घंटे तक वहीं पड़ा देखा, लेकिन उसे लेने कोई कांवड़िया नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आसपास के कांवड़ शिविरों में मुनादी कराई गई।

एंबुलेंस कर्मी गुड्डू सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह बीपीटीपी पुल के पास खड़ी उनकी एंबुलेंस के नजदीक किसी कांवड़िए ने अपनी कांवड़ रख दी थी। करीब चार घंटे बीतने के बाद भी जब कोई उसे लेने नहीं आया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के कांवड़ शिविरों में कांवड़ के लावारिस होने की जानकारी दी, लेकिन शाम करीब पांच बजे तक भी कोई कांवड़िया उसे लेने नहीं पहुंचा।

सेवा में लगे लोगों का कहना है कि संभव है कि कांवड़िया इसे भूल गया हो या सोमवार को शिवरात्रि के अवसर पर वापस आकर गंगाजल लेकर जाने की योजना हो। फिलहाल कांवड़ को वहीं सुरक्षित रखा गया है, ताकि उसकी पवित्रता और अखंडता बनी रहे। पुलिस और सेवा कर्मी कांवड़ की निगरानी कर रहे हैं।

Report-Kavita

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →