स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • रुदौली विधायक के नेतृत्व में निकली यात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागत

पायनियर संवाददाता। मवई/अयोध्या

मां कामाख्या के जयकारों, फूलों की वर्षा और श्रद्धालुओं के सैलाब के बीच सोमवार को रुदौली में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में हरिहरपुर स्थित हैजा माता मंदिर से शुरू हुई 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में बड़ी शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। महिलाओं की भारी भागीदारी के चलते यात्रा लगभग एक किलोमीटर लंबी हो गई। हाथों में चुनरी थामे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए मां कामाख्या धाम की ओर बढ़ती रहीं। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों की भी बड़ी संख्या रही।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मां कामाख्या के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति ही इस धार्मिक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता है। मां के श्रीचरणों में चुनरी अर्पित करना सौभाग्य की बात है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, आपसी सद्भाव और एकजुटता की भावना मजबूत होती है। मां कामाख्या सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे, यही कामना है।

हरिहरपुर स्थित हैजा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चुनरी यात्रा सोनवा होते हुए मां कामाख्या धाम पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ मां कामाख्या देवी के श्रीचरणों में 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। यात्रा के दौरान मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा में पुष्पवर्षा किए जाने से आयोजन का आकर्षण और बढ़ गया।

यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से रास्ते में कई स्थानों पर पानी की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए यात्रा मार्ग पर सुविधाओं का ध्यान रखा गया। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ मां कामाख्या धाम पहुंचे और चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। 

सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे थे। बाबा बाजार के थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे।

यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ खुन्नू पांडेय, सुमन पासवान, उदय रावत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें