स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

सुबह गौसेवा के बाद जनता दर्शन में सुनेंगे फरियादियों की समस्याएं

शाम को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की भी संभावना

पायनियर संवाददाता। गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचने के बाद सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गोरखनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह नियमित कार्यक्रम के तहत गौशाला में पहुंचकर गौसेवा करेंगे । सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार शाम गोरखपुर मंडल में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर प्रवास को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें