स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

छह-सात साल से खुला था बोरवेल, मासूम की मौत पर उठे सवाल

छह-सात साल से खुला था बोरवेल, मासूम की मौत पर उठे सवाल

  • सीही में तीन-चार वर्षीय बच्ची की जान जाने पर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
  • जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमे की मांग

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
एनआईटी फरीदाबाद के गांव सीही में नगर निगम के खुले बोरवेल में गिरने से तीन-चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 27 सितंबर की रात हुई इस घटना के बाद पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बच्ची के पिता रामदीन से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि जिस बोरवेल में गिरने से बच्ची की जान गई, वह पिछले छह-सात वर्षों से बिना सुरक्षा ढक्कन के खुला पड़ा था। उनके अनुसार, इतने लंबे समय तक खुले पड़े बोरवेल को बंद या सुरक्षित नहीं किया गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। पूर्व विधायक ने इसे सामान्य हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सीवर, पेयजल और बोरवेल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और एजेंसियों की होती है। ऐसे में खुले बोरवेल की समय रहते पहचान कर उसे सुरक्षित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी थी।


नीरज शर्मा ने शासन और प्रशासन से मांग की कि बोरवेल खुला रहने की अवधि के दौरान क्षेत्र में तैनात रहे संबंधित कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने इन अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह तय किया जाना चाहिए कि इतने वर्षों तक खुले पड़े बोरवेल को सुरक्षित क्यों नहीं किया गया। बच्ची की मौत के बाद जिम्मेदारी तय करने के साथ शहर में खुले बोरवेल की पहचान कर उन्हें तत्काल सुरक्षित करने की भी जरूरत है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें