चार अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 20 डीपीसी और 18 चारदीवारी ध्वस्त

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
बासेलवा और कनवारा गांव के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और कॉलोनियों में विकसित किए गए सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान चारों कॉलोनियों में 20 डीपीसी, 18 चारदीवारी और छह अन्य निर्माण ढांचे ध्वस्त किए गए। इसके अलावा दो निर्माणाधीन कार्यशालाओं को भी गिराया गया। प्लॉट काटने के लिए तैयार किए गए सड़क नेटवर्क को भी जेसीबी से उखाड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी। विभाग के अनुसार बासेलवा गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब चार एकड़, तीन एकड़ और तीन एकड़ में तीन अलग-अलग अनधिकृत कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।

वहीं कनवारा गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब दो एकड़ भूमि पर एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विरोध या किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी यजन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी की। यजन चौधरी ने कहा कि जिले में अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से जमीन और कॉलोनी की वैधता की जानकारी अवश्य लें। इससे लोग अपनी जमा-पूंजी को जोखिम में डालने से बच सकेंगे।