स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

विश्व पर्यावरण दिवस पर बी एम बी एल जैन सेवा न्यास ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर बी एम बी एल जैन सेवा न्यास ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

 वैश्विक तापमान को संतुलित करने का उपाय केवल धरती को हराभरा बनाना – डॉ० पवन कुमार जैन

मुरादाबाद, ब्यूरो। आर.एस.राज (राजन राज)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बुद्धि विहार फेस-2 में गुलमोहर, कचनार, कदम, पीपल आदि के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

न्यास के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वैश्विक तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच धरती को पुनः हरित एवं समृद्ध बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक तापमान को संतुलित करने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण देने का सबसे प्रभावी उपाय धरती को हराभरा बनाना है।

इस अवसर पर न्यास के विधिक सलाहकार एडवोकेट अमन जैन ने बताया कि यह सुखद संयोग है कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित न्यास अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन का जन्मदिवस भी है। उनकी प्रेरणा से न्यास पिछले आठ वर्षों से निशुल्क ऑनलाइन पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य जनसामान्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹5,100, तृतीय पुरस्कार ₹2,100 तथा चार सांत्वना पुरस्कार ₹1,100 प्रति विजेता नकद प्रदान किए जाते हैं। प्रतियोगिता एवं न्यास की गतिविधियों से संबंधित विस्तृत जानकारी न्यास की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कार्यक्रम में न्यास के सचिव नमन जैन, विधिक सलाहकार एडवोकेट अमन जैन, विकास गर्ग, गोपाल कृष्ण, सुभाष शर्मा सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें