स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

बिस्मिल का सूफियाना अंदाज, ‘नूर के हवाले’ का किया लाइव डेब्यू

बिस्मिल का सूफियाना अंदाज, ‘नूर के हवाले’ का किया लाइव डेब्यू

गुरुग्राम। गायक और परफॉर्मर बिस्मिल ने अपने नए सिंगल ‘नूर के हवाले’ का लाइव डेब्यू किया। इस लाइव परफॉर्मेंस में बिस्मिल ने सूफी की रूहानियत, आधुनिक धुनों और रॉयल भारतीय अंदाज के साथ अपनी बदलती संगीत शैली और नए लुक की झलक पेश की।

  • आईआईटी दिल्ली में आयोजित हुआ

यह शो बिस्मिल के म्यूजिक करियर के नए दौर की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान उनका नया रॉयल सूफी लुक खूब चर्चा में रहा, जिसमें पारंपरिक भारतीय फैशन को मॉडर्न लग्जरी के साथ जोड़ा गया था। यह अवतार उनके आगामी टूर के लिए तैयार किए जा रहे नए मंचीय अंदाज का हिस्सा है।

बिस्मिल ने कहा, कि यहां परफॉर्म करके खुशी जताई। युवा और उत्साही दर्शकों के सामने परफॉर्म करने की ऊर्जा हमेशा खास होती है। मैं अपना संगीत, अपना नया अवतार और अपनी यात्रा के इस नए चरण को दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।

उनका नया ट्रैक ‘नूर के हवाले’ समकालीन सूफी संगीत की ओर उनके नए प्रयोग को दर्शाता है। भावपूर्ण आवाज, काव्यात्मक शब्दों और आधुनिक संगीत के मेल से तैयार यह गीत प्रेम और समर्पण की भावना को सामने लाता है। गाने का भाव किसी की रोशनी में खो जाने और बिना मंजिल जाने उस सफर पर आगे बढ़ने के इर्द-गिर्द है।

लाइव शो में बिस्मिल ने ‘नूर के हवाले’ के साथ अपने हिट गानों ‘हुस्न’, ‘मुर्शिद’ और ‘रांझा’ की भी प्रस्तुति दी, जिस पर कैंपस के दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें