स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

बीकेटी को चौड़ीकरण से बड़ी राहत, व्यापारियों ने जताया आभार

बीकेटी को चौड़ीकरण से बड़ी राहत, व्यापारियों ने जताया आभार

पाय​नियर समाचार सेवा। लखनऊ

बख्शी का तालाब कस्बे के हजारों व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को अब बड़ी राहत मिली है।सीतापुर रोड को छह लेन बनाने की प्रस्तावित योजना से बीकेटी का वर्षों पुराना बाजार अब सुरक्षित रहेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चौड़ीकरण परियोजना को आउटर रिंग रोड तक सीमित रखने का फैसला लिया है, जिससे बाजार की सैकड़ों दुकानें टूटने से बच जाएंगी और हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर जो खतरा मंडरा रहा था वह अब लगभग समाप्त हो गया है।बीकेटी कस्बा क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है,जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।

प्रस्तावित चौड़ीकरण के कारण बाजार की बड़ी संख्या में दुकानें प्रभावित होने वाली थीं।इससे व्यापारियों के सामने कारोबार बंद होने और आर्थिक संकट का बड़ा खतरा खड़ा हो गया था।व्यापारियों ने लगातार अपनी चिंता जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामने रखी थी। व्यापारियों की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाया।उन्होंने 21 मार्च को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बीकेटी बाजार को बचाने की मांग की थी।

इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने परियोजना की समीक्षा करते हुए चौड़ीकरण को आउटर रिंग रोड तक सीमित करने का निर्णय लिया।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(यूपी पश्चिम) के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने 27 मई को रक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 के चार लेन से छह लेन चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसमें लखनऊ आउटर रिंग रोड से सीतापुर तक का हिस्सा शामिल है।बीकेटी कस्बे के बाजार क्षेत्र में चौड़ीकरण नहीं किया जाएगा।

फैसले की जानकारी मिलते ही बीकेटी बाजार में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारियों का कहना है कि यदि बाजार चौड़ीकरण की जद में आ जाता तो दशकों पुराने प्रतिष्ठान उजड़ जाते और हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित होती,अब बाजार सुरक्षित रहने से न केवल व्यापारियों को राहत मिली है, बल्कि कस्बे की आर्थिक गतिविधियों को भी नया संबल मिलेगा। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं,लेकिन आम जनता और व्यापारियों के हितों की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापारियों की मांग स्वीकार किए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।

संयुक्त उद्योग व्यापार बीकेटी के व्यापारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल दुकानों को बचाने का फैसला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका,वर्षों पुरानी व्यापारिक विरासत और कस्बे की आर्थिक पहचान को सुरक्षित रखने का निर्णय है|

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें