स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

रूरा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: भोर पहर पुलिस और राजस्व टीम का छापा, मिट्टी लदे पांच ट्रैक्टर सीज

रूरा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: भोर पहर पुलिस और राजस्व टीम का छापा, मिट्टी लदे पांच ट्रैक्टर सीज

अकबरपुर रोड और शिवली मार्ग पर संयुक्त टीम की घेराबंदी

खनन माफियाओं में हड़कंप, विभाग को भेजी रिपोर्ट

पायनियर संवाददाता। कानपुर देहात

रूरा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्बे के अकबरपुर रोड स्थित मंडी समिति के पास और रूरा-शिवली मार्ग पर राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भोर पहर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से मिट्टी का उठान कर जा रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों को रंगे हाथों दबोच लिया गया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया और सीज करने की कार्रवाई की गई है।

रात होते ही ‘धरती का सीना’ चीर रहे थे माफिया

थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से अवैध खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। दिन के उजाले में शांत दिखने वाले रास्तों पर रात होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते थे और पूरी रात जेसीबी व ट्रैक्टरों के जरिए धरती का सीना चीरकर अवैध कमाई में जुटे थे। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद इन पर प्रभावी लगाम नहीं लग पा रही थी, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद थे।

भोर पहर बिछाया जाल, भागने का मौका नहीं मिला

माफियाओं के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बुधवार तड़के (भोर पहर) राजस्व और पुलिस विभाग ने एक गुप्त रणनीति के तहत संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने बिना वक्त गंवाए चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। मंडी समिति (अकबरपुर रोड), यहाँ से मिट्टी से लदे 3 ट्रैक्टर-ट्रालियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। रूरा-शिवली मार्ग:- यहाँ से अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टरों को दबोचा गया। अचानक हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें