स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
आसमान से आफत, खेतों में बर्बादी; धान की फसल धराशायी, पेड़-पोल टूटने से बिजली गुलशाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्नखतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीणआफत की बारिश मे सैकडो कच्चे मकान ढहे,महिला समेत दो की मृ्त्यु,दो भैसे मरी,डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्पसाइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए तेजी से कार्रवाई के निर्देशबारिश बनी काल, दीवार गिरने से पति-पत्नी और 5 साल के मासूम की मौतश्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को जुटने का दावाकांग्रेस का SIR पर सवाल: आराधना मिश्रा मोना बोलीं- ‘मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल’निघासन में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में बिछी धान की फसलआसमान से आफत, खेतों में बर्बादी; धान की फसल धराशायी, पेड़-पोल टूटने से बिजली गुलशाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्नखतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीणआफत की बारिश मे सैकडो कच्चे मकान ढहे,महिला समेत दो की मृ्त्यु,दो भैसे मरी,डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्पसाइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए तेजी से कार्रवाई के निर्देशबारिश बनी काल, दीवार गिरने से पति-पत्नी और 5 साल के मासूम की मौतश्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को जुटने का दावाकांग्रेस का SIR पर सवाल: आराधना मिश्रा मोना बोलीं- ‘मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल’निघासन में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में बिछी धान की फसल

भारी बारिश से नई बस्ती कोठीपुर गांव जलमग्न, दर्जन भर घरों में घुसा पानी

भारी बारिश से नई बस्ती कोठीपुर गांव जलमग्न, दर्जन भर घरों में घुसा पानी

  • जिले में बारिश का कहर, सैकड़ों एकड़ धान-गन्ने की फसल बर्बाद, कोठीपुर बना तालाब
  • नाला भी साबित हुआ नाकाफी, 36 घंटे की बारिश ने कोठीपुर में मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पायनियर संवाददाता ।  बांकेगंज-खीरी

जिले की विकास खंड बांकेगंज के ग्रांट नंबर 10 स्थित नई बस्ती कोठीपुर गांव में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पिछले 36 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया है और तालाब में तब्दील हो गया है।

गांव के कई हिस्सों में पानी भरने से दर्जन भर से अधिक घर डूब गए हैं। किशोरी लाल, राकेश कुमार, सूरज प्रजापति, अवधेश प्रजापति, नीलू सिंह, प्रदीप सिंह, पवन सहित एक दर्जन से अधिक परिवारों के घरों के अंदर पानी घुस गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

लगातार बारिश से खेत-खलिहान भी जलमग्न हो गए हैं। क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ धान की फसल जमीन पर बिछ गई है और गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पिछले दो दिनों से ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गांव में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कई वर्षों तक अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद इसी साल जल निकासी के लिए नाला बनवाया गया था, लेकिन भारी बारिश के पानी को निकालने में वह भी नाकाफी साबित हो रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें