स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्तीगंगोत्री धाम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाकटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौतलगातार बारिश के बीच डीएम और नगर आयुक्त का जमीनी दौरासरयू के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज, पशु अस्पताल की बाउंड्री और ईदगाह नदी में समाईमौसम की मार से संपूर्ण समाधान दिवस में कम पहुंचे फरियादीजमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्तीगंगोत्री धाम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाकटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौतलगातार बारिश के बीच डीएम और नगर आयुक्त का जमीनी दौरासरयू के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज, पशु अस्पताल की बाउंड्री और ईदगाह नदी में समाईमौसम की मार से संपूर्ण समाधान दिवस में कम पहुंचे फरियादी

1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्प

1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्प

पायनियर संवाददाता ।  बंडा/शाहजहांपुर

क्षेत्र के प्रसिद्ध सुनासीर नाथ धाम का अब कायाकल्प होने जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

पुवायां विधायक चेतराम के प्रयास से यह धनराशि स्वीकृत हुई है। धाम पर महिला श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी और सुलभ शौचालय की भी कमी थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की मांग पर विधायक ने पर्यटन विभाग से बजट स्वीकृत कराया है।

इस धनराशि से धाम पर महिलाओं के स्नान के लिए घाट का निर्माण, सुलभ शौचालय, श्रद्धालुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था और धाम की पहचान के लिए मुख्य मार्गों पर बोर्ड लगाए जाएंगे।

विधायक चेतराम ने फोन पर बताया कि इससे पहले भी उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई थी। उन्होंने कहा कि सुनासीर नाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को अब किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें