स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाजमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्तीगंगोत्री धाम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाकटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौतमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाजमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्तीगंगोत्री धाम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाकटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौत

आसमान से आफत, खेतों में बर्बादी; धान की फसल धराशायी, पेड़-पोल टूटने से बिजली गुल

आसमान से आफत, खेतों में बर्बादी; धान की फसल धराशायी, पेड़-पोल टूटने से बिजली गुल

बाराबंकी। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह जलभराव हो गया है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है। कई क्षेत्रों में कटाई शुरू हो चुकी थी, लेकिन बारिश से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पेड़ और बिजली के पोल गिरने से कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ और सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

नगर पंचायत बंकी के वार्ड नंबर एक समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दुर्गा मंदिर के पास तालाब पट जाने से आसपास की बस्तियों का पानी सड़कों पर जमा है। बंकी-ग्वारी मार्ग पर जर्जर सड़क और अधूरे नाले के कारण जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से धान, मक्का और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज बहाव से कई स्थानों पर उपजाऊ मिट्टी के कटाव की भी स्थिति बनी है।

क्षेत्र में फसल के साथ बिजली संकट

मसौली क्षेत्र में करीब 36 घंटे से जारी बारिश और तेज हवाओं ने अगेती धान की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। खेतों में तैयार फसलें गिर गई हैं और पानी भरे रहने से दाने के खेत में ही अंकुरित होने की आशंका है। वहीं पेड़ और बिजली के पोल टूटने से करीब दो दिन से कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। छोटे तालाबों और नालियों का पानी कई घरों तक पहुंच गया है।

तूफानी बारिश में गिरे पेड़, बिजली गुल

बाराबंकी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सिविल कोर्ट परिसर में दो पेड़ गिर गए। एक पेड़ अधिवक्ता बृजेंद्र श्रीवास्तव के चैंबर पर गिरा, जबकि दूसरा रास्ते पर गिरने से आवागमन बाधित रहा। तेज बारिश से धान की फसलें भी खेतों में गिर गईं। पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कचहरी समेत नगर में पेयजल संकट भी गहरा गया।

सूरतगंज में 12 पोल टूटे, तीन लाख की आबादी प्रभावित

सूरतगंज पावर हाउस से जुड़ी बिजली व्यवस्था भी बारिश और आंधी से चरमरा गई। मरकामऊ से आने वाली 33 केवी लाइन के करीब 12 पोल टूट गए, जबकि क्षेत्र में पेड़ गिरने से करीब 25 अन्य पोल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। इससे करीब 250 गांवों की तीन लाख आबादी बिजली संकट से प्रभावित हुई है। विभागीय टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों की पेट्रोलिंग और मरम्मत में जुटी हैं। फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग समेत कई सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ, जिन्हें वन विभाग की टीम ने हटाया।

फतेहपुर डिवीजन में 75 पोल क्षतिग्रस्त

फतेहपुर डिवीजन के कस्बे समेत तहसील क्षेत्र के 401 राजस्व गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। क्षेत्र में करीब 75 बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। नालापार दक्षिणी, मखदूम शेख मजार, सैयदुवा तालाब, सिहाली मार्ग सहित कई स्थानों पर पोल टूटे हैं। विभागीय टीमें पेट्रोलिंग कर नुकसान का आकलन और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटी हैं।

बदोसराय में नीम का पेड़ गिरा, बिजली गुल

सिरौलीगौसपुर के बदोसराय पुरानी बाजार में तेज हवा के दौरान विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली का खंभा टूट गया और तार सड़क पर गिर गए। इससे पुरानी बाजार, कजियाना समेत आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर भीड़ नहीं थी।

पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

रामसनेहीघाट के मऊ गांव में शुक्रवार रात छप्पर के ऊपर इमली का पेड़ गिरने से 82 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा, उनके भतीजे शिवप्रसाद वर्मा और परमानंद वर्मा दबकर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय लाल बहादुर की मौत हो गई। प्रशासन ने परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

दीवार और छत गिरने से हादसे

सूरतगंज क्षेत्र के सरदार गंज गांव में पति के लिए खाना लेकर जा रही 38 वर्षीय सुनीता देवी के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

बाइक पर पेड़ गिरा, दूध कारोबारी की मौत

सूरतगंज । झबरापुर गांव के पास शनिवार को बाइक से घर लौट रहे सीतापुर निवासी दूध कारोबारी संजय वर्मा (35) के ऊपर पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रामसनेहीघाट के पिपरिहा गांव में खाना बनाते समय 65 वर्षीय कमला देवी के ऊपर कच्ची छत गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कुर्सी क्षेत्र में जर्जर विद्यालय की बाउंड्री वाल गिरने से दूध मंडी में मौजूद युसुफ, अवधराम और मुन्ना मलबे में दब गए। युसुफ की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया।

पेड़ काटते समय चार घायल

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दादनपुर में नीम का पेड़ काटते समय डाल बिजली के पोल पर गिर गई। पोल टूटकर नीचे गिरने से प्रताप, रवि, पवन और मिश्री लाल घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बारिश-तूफान से जनजीवन प्रभावित, धान की फसल गिरी

जहांगीराबाद । शुक्रवार रात से हो रही बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया। खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं सद्दीपुर मार्ग के निंगरी गांव, बहादुरपुर, जहांगीराबाद चौराहे और जेआईटी कॉलेज के पास पेड़ गिरने से कई घंटे आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पुलिस, बिजली विभाग और संबंधित कर्मचारियों ने पेड़ हटाकर रास्ता साफ कराया। राहत की बात रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

किसानों ने मांगा मुआवजा

लगातार बारिश से धान की तैयार फसल खेतों में गिरने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च करने के बाद फसल तैयार हुई थी। अब फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने के साथ कटाई का खर्च भी बढ़ेगा। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें