स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाजमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्तीगंगोत्री धाम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाकटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौतलगातार बारिश के बीच डीएम और नगर आयुक्त का जमीनी दौरासरयू के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज, पशु अस्पताल की बाउंड्री और ईदगाह नदी में समाईजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाजमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्तीगंगोत्री धाम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाकटघरिया में रफ्तार का कहर : ठेले को बाइक ने मारी टक्कर, 13 साल के कपिल की मौतलगातार बारिश के बीच डीएम और नगर आयुक्त का जमीनी दौरासरयू के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज, पशु अस्पताल की बाउंड्री और ईदगाह नदी में समाई

शाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्न

शाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्न

पायनियर संवाददाता । शाहजहांपुर

पिछले 40 घंटे से तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश ने पूरे शाहजहांपुर जनपद में किसानों की कमर तोड़ दी है। लगातार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लाखों किसानों की तैयार खड़ी धान की फसल चौपट हो गई है। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

खेतों में खड़ी धान की फसल तेज आंधी से गिरकर बिछ गई है। कई जगह खेत तालाब बन गए हैं। पानी में डूबने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

तहसीलवार हालात - सदर और ददरौल : खेतों में पानी भरने से धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। किसानों का कहना है महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया।

जलालाबाद और कलां : तेज हवा से धान के साथ गन्ने की फसल भी गिर गई है। निचले इलाकों में जलभराव से आवागमन बंद हो गया है।

तिलहर और पुवायां : लगातार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं क्षेत्रों में बताया जा रहा है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न है। किसानों ने बताया कि जुताई, खाद, दवा में हजारों रुपये खर्च किए थे, अब फसल खराब होने से भारी कर्ज का डर सता रहा है।

क्षेत्र के किसान अमित, हंसराम, रामकुमार, सत्यम, बबलू, देवलाल और रामौतार ने बताया कि फसल पूरी तरह तैयार थी, अब अगर जल्द पानी नहीं निकला तो पूरी फसल सड़ जाएगी।

वहीं भारी बारिश के चलते पूरे जनपद में विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई है। कई गांवों में 2 दिन से बिजली नहीं है, जिससे लोगों को पीने के पानी और रोशनी की समस्या हो रही है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी तहसीलों में तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें