साइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए तेजी से कार्रवाई के निर्देश

पायनियर, बाराबंकी। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी मोहम्मद आफताब आलम समेत साइबर थाना, साइबर सेल के पुलिसकर्मी व संबंधित प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने साइबर विशेषज्ञों को जन-जागरूकता अभियान चलाने और नई साइबर तकनीकों से अपडेट रहने के निर्देश भी दिए।



