स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थानवाबगंज उपमंडी में धान की तौल में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनीफर्जी फर्म से 3.06 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अमन कश्यप गिरफ्तारपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण, प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण, प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फैजुल्लागंज की स्थिति पर बनाए हुए हैं पूरी नजर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार फिर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता पुष्कर शुक्ला ने दाउदनगर, मामा कॉलोनी और दुर्गापुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया तथा प्रभावित परिवारों को राशन, पेयजल, दवा किट और मैगी वितरित की। केंद्रीय रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  फैजुल्लागंज में बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा रोजाना बाढ़ प्रभावित परिवारों की राहत एवं बचाव संबंधी कार्यों की जानकारी ली जा रही है। 

इस दौरान राहत शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया भी लिया गया। मुकेश शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और जरूरी संसाधन पहुंचाने के लिए हमारी टीम और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय है और क्षेत्र में भ्रमण कर राशन वी अन्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचा रहे है। स्थिति सामान्य होने तक सेवा एवं राहत कार्य जारी रहेंगे। जनप्रतिनिधियों ने राहत शिविरों में चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें