स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

अंडर-14 क्रिकेट: टीम टील , पिंक, ऑरेंज, वॉयलेट और रेड ने दर्ज की शानदार जीत

द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए पांच मुकाबले खेले गये

अंडर-14 क्रिकेट: टीम टील , पिंक, ऑरेंज, वॉयलेट और रेड ने दर्ज की शानदार जीत
अंडर-14 क्रिकेट: टीम टील , पिंक, ऑरेंज, वॉयलेट और रेड ने दर्ज की शानदार जीत

पायनियर समाचार  सेवा।

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए पांच मुकाबलों में टीम टील, टीम पिंक, टीम ऑरेंज, सीएएल वॉयलेट और टीम रेड ने अपने-अपने मैच जीते। 

 ब्लेज़ विलो गोसाईंगंज मैदान पर खेले गए पहले मैच में टीम टील अंडर-14 ने टीम ब्राउन अंडर-14 को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्राउन ने 39.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम से मोहम्मद ज़ैद ने 64 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में टीम टील के देवांश त्रिपाठी ने 2 और कुंवर अनुज सिंह ने 3 विकेट झटके। जवाब में टीम टील ने 25.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। कप्तान मोहम्मद उमर ने नाबाद 66 रन बनाए, जबकि अली अब्बास ने 33 और शबाद सिंह ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया। कप्तान मोहम्मद उमर मैन ऑफ द मैच बने।

 दूसरे मैच में टीम पिंक अंडर-14 ने टीम ग्रे अंडर-14 को 3 विकेट से शिकस्त दी। एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ग्रे ने 38.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रन का स्कोर खड़ा किया। अराव पी. सिंह ने 60 गेंदों में 17 चौकों की मदद से धमाकेदार 85 रन बनाए, और राजवीर सिंह ने 54 रन जोड़े। गेंदबाजी में टीम पिंक के आदर्श पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.5 ओवर में मात्र 26 रन देकर 6 विकेट झटके। जवाब में टीम पिंक ने 39.4 ओवर में 7 विकेट पर 245 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की। जाफर अली ने नाबाद 51 रन और कप्तान हर्षवर्धन पंत ने नाबाद 45 रन की तूफानी पारी से टीम को जीत दिलाई। वारिस अली ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। आदर्श पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 तीसरे मैच में टीम ऑरेंज अंडर-14 ने टीम ओलिव अंडर-14 को 35 रन से हराया। सूर्या ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ऑरेंज ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट पर 206 रन बनाए। इब्राहिम ने 104 गेंद में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 93 रनों की शानदार पारी खेली। किशन ने तीन व आदित्य शुक्ल ने दो विकेट लिए। जवाब में ओलिव की पूरी टीम 31.6 ओवर में 171 रन पर ही सिमट गई। उत्कर्ष तिवारी ने 54 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑरेंज से विवान शर्मा ने 3 और राघव त्यागी व आयुष चौबे ने 2-2 विकेट लिए। इब्राहिम को मैन ऑफ द मैच मिला। 

 चौथे मैच में सीएएल वॉयलेट अंडर-14 ने सीएएल ग्रीन अंडर-14 को रोमांचक मुकाबले में मात्र एक विकेट से हरा दिया। ब्लेज़ विलो गोमतीनगर मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ग्रीन की टीम 33.2 ओवर में 146 रन पर आलआउट हो गई। रेंट्ट कपूर ने 42 रन और दिव्यांश कपूर ने 23 रन बनाए। सीएएल वॉयलेट से उत्कर्ष पाल और शुभम गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में सीएएल वॉयलेट ने बेहद संघर्षपूर्ण तरीके से 17.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। उत्कर्ष पाल ने नाबाद 61 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और अमर निषाद ने 40 रन जोड़े। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 पांचवें मैच में टीम रेड अंडर-14 ने टीम सिल्वर अंडर-14 को 40 रनों से पराजित किया। योगानंद ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम रेड ने 40 ओवरों में 234 रन का स्कोर खड़ा किया। देवांश सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 97 रन बनाए। टीम रेड से शिवांशु शुक्ला ने 5 विकेट और दुष्यंत ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में सिल्वर की टीम 34.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। अब्दुल अहाद ने 75 रन और अथर्व पांडेय ने 47 रन की पारियां खेलीं, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। विपराज को तीन जबकि हर्षित यादव व अरीब अहमद को दो-दो विकेट मिले। देवांश सिंह को मैन ऑफ द मैच मिला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें