स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

महराजगंज।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में लंबित विवेचनाओं, अनावरण शेष अभियोगों, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ अपहृत व गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी की प्रगति पर चर्चा हुई। ई-साक्ष्य, एसआईडी, ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।एसपी ने आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर बेहतर फीडबैक सुनिश्चित करने पर जोर दिया। गंभीर मामलों में थानाध्यक्षों को स्वयं जांच कर रिपोर्ट भेजने, विवेचनाएं समय से पूरी करने और न्यायालय में निर्धारित अवधि के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए। साथ ही यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों का नियमित सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी।यूपी-112 पीआरवी के रिस्पांस टाइम में सुधार लाने और सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त एवं क्रियाशील बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सतर्क निगरानी करने की आवश्यकता जताई गई। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आभूषण की दुकानों, होटलों और संदिग्ध प्रतिष्ठानों की नियमित चेकिंग करने को कहा गया।एसपी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा थाने-चौकियों पर अनावश्यक भीड़ और आवाजाही नियंत्रित रखने की हिदायत दी। मिशन शक्ति केंद्र को सशक्त बनाने और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, बीपीओ के साथ साप्ताहिक बैठक करने तथा क्षेत्र की जानकारी अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी प्रति पीड़ित के निवास स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें