धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकात

बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर
तुलसीपुर, बलरामपुर। 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराज से उनके आवास 5 कालिदास मार्ग पर भेंट कर बलरामपुर जनपद में दाखिल खारिज प्रक्रिया के सम्बन्ध में लागू नए शासनादेश के विरुद्ध आंदोलनरत अधिवक्ताओं के विषय को रखा और इस नए आदेश की विसंगतियों एवम् इससे उत्पन्न होने वाली अन्य समस्याओं के विषय में बताया। मुख्यमंत्री ने भी इस पर सहमति जताते हुए भविष्य में अधिवक्ता वर्ग के प्रतिनिधि मण्डल के साथ भेंट करने एवम् उनका पक्ष सुनने पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री का बहुत बहुत आभार।



