बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्त
पटना के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के नवल किशोर यादव को 1057 मतों से हराया

पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के नवल किशोर को 1,057 मतों से पराजित किया। इस हार के साथ ही पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का करीब 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को 594 मतों से हराया। सिंह को 2,945, जबकि झा को 2,351 मत मिले।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,815 मतों से पराजित किया। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय विजयी रहे।
पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार जीते
चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना बुधवार को भी जारी रही। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की। अनंत सिंह समर्थित जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सातवें दौर की मतगणना के बाद निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे दौर की मतगणना तक भाजपा के सर्वेश कुमार आगे रहे। दूसरे दौर के बाद उन्हें कुल 3,695 मत मिले, जबकि राजद के अनिल कुमार झा



