स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एलर्ट मोड में है प्रशासनिक अमला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एलर्ट मोड में है प्रशासनिक अमला

चकरौत में आयोजित होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम : नेहा मिश्रा

करनैलगंज में मुख्यमंत्री के जनसभा की तैयारियां तेज

पायनियर संवाददाता। गोण्डा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित जिले के करनैलगंज दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनसभा स्थल के चयन को लेकर विधायक अजय सिंह, मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद तथा उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने विस्तृत मंथन किया। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए जनसभा स्थल ग्राम चकरौत के निकट तय किया गया है।


स्थल चयन के बाद प्रशासन ने तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। साथ ही जनसभा स्थल के समीप हेलीपैड निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए करीब 200 सफाई व अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हेलीपैड निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि पहले रामलीला मैदान और कन्हैयालाल इंटर कॉलेज मैदान को कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित किया गया था, लेकिन अपेक्षित भीड़ को देखते हुए उन्हें उपयुक्त नहीं माना गया। वहीं मुख्यमंत्री की सभा में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें