आंगनबाड़ी केंद्र पज्याणा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

- ग्रामीणों को पोषण, महिला-बाल कल्याण योजनाओं और पूर्व शिक्षा की दी जानकारी
उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महालक्ष्मी किट योजना, नंदा कन्या धन योजना, नंदा गौरा कन्या धन योजना, बाल एवं महिला पोषण, बाल प्लास तथा मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के उद्देश्यों और पात्रता के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही अभिभावकों एवं ग्रामीणों को स्कूल पूर्व शिक्षा एवं देखभाल (ईसीसीई) दिवस तथा राष्ट्रीय पोषण माह के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान घरेलू उत्पादों से रंगोली तैयार कर मिलेट्स यानी मोटे अनाज के पोषण संबंधी लाभों की जानकारी गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं और ग्रामीणों को दी गई। मोटे अनाज, हरी सब्जियां, दालें, विभागीय योजनाओं और पोषण मटका आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए ताजा भोजन भी तैयार किया गया, जिसका अभिभावकों ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में वार्ड मेंबर राम प्रसाद जुयाल, प्रताप सिंह, हरीश जुयाल, माता समिति अध्यक्ष हंसी देवी, एसएमसी अध्यक्ष शांति देवी सहित अन्य ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।



