स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

आईआईवीआर के डॉ. डीपी सिंह शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल

स्टैनफोर्ड विश्विद्यालय द्वारा जारी वैज्ञानिकों की सूची में लगातार चौथे वर्ष भी स्थान

आईआईवीआर के डॉ. डीपी सिंह शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल

पायनियर समाचार सेवा। वाराणसी

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के प्रधान वैज्ञानिक (जैवप्रौद्योगिकी) डॉ. डीपी सिंह को स्टैनफोर्ड विश्विद्यालय की 2026 की प्रतिष्ठित सूची में विश्वभर के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में लगातार चौथी बार शामिल किया गया है। इस वैश्विक सूची में डॉ सिंह को स्थान पौध जीव विज्ञान, विशेष रूप से सूक्ष्मजीव जैव प्रौद्योगिकी और पौध-सूक्ष्मजीव इंटरैक्शन में उनके द्वारा प्रकाशित अंतराष्ट्रीय शोध पत्रों के मूल्यांकन के आधार पर मिला है। 

डॉ. सिंह द्वारा मेटाबोलोमिक्स और प्रोटिओमिक्स जैसी आधुनिक शोध विधाओं का उपयोग करके जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के तहत पौधों की अंतर्निहित प्रतिक्रियाओं पर अध्ययन किया और नतीजों से पहचाने गए रसायनों को किसानों के लिए उपयोगी जैव-उत्प्रेरक उत्पादों में परिवर्तित करने में सफलता प्राप्त की है।  डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक  डॉ. राजेश कुमार ने कहा है कि संस्थान के वैज्ञानिक आधुनिक तकनीकियों की मदद से सब्जी फसलों के उन्नयन एवं विकास में सतत रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान सब्जी उत्पादन एवं पौध रक्षा के कार्यों को भी किसानों तक पहुंचा रहा है जिसमें वैज्ञानिकों का योगदान सराहनीय है।
एलसेवियर-स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों में सबसे अधिक उद्धृत वैज्ञानिकों की सूची प्रकाशित करती है। यह रैंकिंग विश्वभर में प्रतिष्ठित स्कोपस डेटाबेस में वैज्ञानिकों एवं उनके शोधकार्यों की जानकारी पर आधारित है। रैंकिंग में शोधकर्ताओं का मूल्यांकन मानकीकृत उद्धरण मेट्रिक्स के आधार पर किया जाता है, जो विश्वभर में सबसे प्रभावशाली शोधकर्ताओं को उजागर करती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें