स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

सूना मकान बना चोरों का निशाना, लॉकर तोड़कर ले उड़े सोना-हीरा

सूना मकान बना चोरों का निशाना, लॉकर तोड़कर ले उड़े सोना-हीरा

पायनियर संवाददाता। परतावल, महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने और हीरे के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान का मुख्य ताला तथा अलमारी के लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, परतावल-पनियरा मार्ग स्थित यह मकान जद्दुपीपरा निवासी जहांगीर का है। परिजनों के मुताबिक जहांगीर की पत्नी 30 मई को अपनी बेटी के पास नोएडा गई थीं, जबकि उनकी बहन भी अपने घर चली गई थीं। इसके चलते मकान कई दिनों से बंद पड़ा था।

बताया गया कि 8 जून को जहांगीर की बहन मकान की देखरेख के लिए आई थीं, तब घर में सब कुछ सामान्य था। लेकिन 12 जून की शाम करीब छह बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो दो अलमारियों के लॉकर भी टूटे हुए थे।

जांच के दौरान पता चला कि चोर दो सोने की अंगूठियां और एक हीरे की अंगूठी चोरी कर ले गए हैं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची परतावल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने में लग गई। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें