स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देशहैरी ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने हासिल किया रिकॉर्ड 430 रन का लक्ष्यदक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबरसैमसन और नमन के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने जीता पहला टी20सिंधू और अश्मिता फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मेंकार्यकर्ता होते हैं संगठन की ताकत: प्रभात वर्मारायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से सियासी हलचलउतरेथू के ऐतिहासिक टीले का रहस्य 25 साल बाद भी बरकरार, उत्खनन की मांग तेजअस्वीकृत हुआ धान तो किसान 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे अपीलसिंघल पट्टी बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेतमतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक, बीएलओ को दिए गए निर्देश

31वें पद्मश्री जे. टी. एम. गिब्सन मेमोरियल क्विज़ में सनबीम लहरतारा का दबदबा

31वें पद्मश्री जे. टी. एम. गिब्सन मेमोरियल क्विज़ में सनबीम लहरतारा का दबदबा

  • देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के बीच लगातार चौथी बार चैंपियन

पायनियर संवाददाता । वाराणसी

मेयो कॉलेज, अजमेर द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सनबीम लहरतारा ने एक बार फिर अपनी क्विज़िंग प्रतिभा का लोहा मनवाया। देश के चुनिंदा और सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के बीच हुए कड़े मुकाबले में सूर्यांश मिश्रा और श्रेयांशु महापात्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि सनबीम लहरतारा लगातार चौथे वर्ष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का चैंपियन बना है। चार वर्ष। चार चैंपियनशिप। एक अटूट परंपरा। यह केवल एक प्रतियोगिता की जीत नहीं, बल्कि उस संस्कृति की जीत है जहाँ जिज्ञासा को प्रोत्साहन, ज्ञान को शक्ति और उत्कृष्टता को परंपरा बनाया जाता है। सनबीम लहरतारा के लिए जीत मंज़िल नहीं—उत्कृष्टता की निरंतर यात्रा है। सनबीम  शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक ने इस उपलब्धि पर कहा कि ‘’सनबीम लहरतारा की यह अद्भुत, गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट  परंपरा और छात्रों की असाधारण प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।‘’ उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक जी का कहना है कि“हमारे विद्यार्थियों ने जिस उत्कृष्टता, अनुशासन और समर्पण के साथ इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर विजय प्राप्त की है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।‘’ उन्होंने सभी अभिभावकों को विशेष बधाई दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें